बुधवार, 14 अगस्त 2013

युद्ध में कर्ण के सामने जब आए युधिष्ठिर तो....


युद्ध में कर्ण के सामने जब आए युधिष्ठिर तो....

दूसरी ओर युधिष्ठिर को आते देख दुर्योधन क्रोध से भर गया। उसने अपनी आधी सेना साथ ले सहसा निकट जाकर उन्हें सब ओर से घेर लिया। युधिष्ठिर को घिरा देखकर नकुल, सहदेव व धृष्टद्युम्र तीनों उनकी सहायता के लिए आ गए। लेकिन तब भी कौरव उन पर लगातार प्रहार करते रहे। युधिष्ठिर पर कर्ण ने दस बाणों से प्रहार किया तब वे घायल हो गए और नकुल और सहदेव उन्हें शिविर में ले गए। 

 राजा मल्य ने जब बिना रथ के नकुल व सहदेव को युधिष्ठिर को शिविर में ले जाते देखा तो उन्हें दया आ गई उन्होंने कर्ण से कहा सुत-पुत्र आज तो तुम्हे अर्जुन से युद्ध करना है। फिर इतने क्रोध से भरकर धर्मराज से किस लिए लड़ रहे हो। वहां देखो भीमसेन ने दुर्योधन को दबोच रखा है। उनके प्राण संकट में हैं जाकर पहले दुर्योधन को बचाइए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें