बुधवार, 14 अगस्त 2013

अश्वत्थामा का अस्त्र क्यों नहीं दिखा पाया अर्जुन पर अपना असर?


अश्वत्थामा का अस्त्र क्यों नहीं दिखा पाया अर्जुन पर अपना असर?


वह रूका उसने व्यासजी से पूछा-भगवन् इसे माया कहें या देव की इच्छा मेरी समझ में नहीं आता-यह सब क्या हो रहा है। यह अस्त्र झूठा कैसे हुआ? मुझसे कौन सी गलती हो गई है। यह संसार के किसी उलट-फेर की सूचना है। 

जिससे कृष्ण और अर्जुन जीवित बच गए हैं। मेरे चलाए गया अस्त्र इतनी जल्दी कैसे शांत  हो गया। श्रीकृष्ण और अर्जुन का में वध करना चाहता था लेकिन इनका वध क्यों नहीं हुआ? आप मेरे प्रश्रों का ठीक-ठीक उत्तर दीजिए।

यह बात सुनकर व्यासजी बोले- तू जिसके संबंध में आश्चर्य के साथ प्रश्र कर रहा है वह बड़ा महत्वपूर्ण विषय है। कृष्ण और अर्जुन कोई मनुष्य नहीं बल्कि स्वयं नर और नारायण हैँ। वेदव्यासजी की बातें सुनकर मन ही मन अश्चत्थामा ने श्रीकृष्ण को प्रणाम किया। उसने रोमांचित शरीर से व्यासजी को प्रणाम किया और सेना को शिविर में जाने की आज्ञा दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें