गुरुवार, 22 अगस्त 2013

महाभारत में हुआ स्त्री का स्त्री से विवाह क्योंकि....

महाभारत में हुआ स्त्री का स्त्री से विवाह क्योंकि....

 महाराज द्रुपद की रानी को पहले कोई पुत्र नहीं हुआ था।  इसलिए द्रुपद ने संतानप्राप्ति के लिए तपस्या की और शंकर भगवान से पुत्र प्राप्ति का वर मांगा। शंकर भगवान ने उससे कहा जाओ द्रुपद अब तुम्हे पुत्र होगा। लेकिन वह स्त्री रूप में जन्म लेगा और बाद में पुरुषत्व प्राप्त कर लेगा। उसके बाद महाराज द्रुपद घर लौट आए कुछ महीनों बाद रानी ने गर्भधारण किया। उन्हें महादेवजी की बातों पर पूरा विश्वास था। 

कुछ दिनों बाद उनके यहां एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया। कन्या जब बड़ी हो गई तब रानी ने राजा द्रुपद से कहा महाराज शिवजी के वर के कारण शिखण्डी का पुरुषत्व प्राप्त करना तो तय है। इसलिए हमें समय से इसका विवाह किसी स्त्री से कर देना चाहिए। राजा द्रुपद ने दर्शाणराज की कन्या से शिखण्डी का विवाह करवा दिया। शादी के बाद दर्शाणराज की कन्या को शिखण्डी के स्त्री होने का पता चला तो उसने अपने पिताजी को संदेश पहुंचवाया। उसके पिता ने जब यह समाचार पाया तो उन्होंने द्रुपद के राज्य पर हमला बोल दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें